पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मथुराधीश मंदिर में शाम को 6.45 बजे से हो रहे हैं दर्शन, पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से लग रहा जाम

मथुराधीश मंदिर में शाम को 6.45 बजे से हो रहे हैं दर्शन, पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से लग रहा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | मथुराधीश मंदिर, पाटनपोल पर अधिमास के चलते इन दिनों विशेष झांकियों के दर्शनों में शाम 6.45 से 7.45 हो रहे हैं। यह कार्यक्रम 13 जून तक चलेगा। इसके चलते शाम को 4 से 5.30 बजे मंदिर के पट बंद रहते हैं। इसके चलते शाम को दर्शन के लिए ज्यादा भीड़ हो रही है। इससे शाम को जाम लग जाता है। पिछले पांच दिन से नंद ग्राम के टिपटा दरवाजे से पाटनपोल दरवाजे तक शाम 6.00 बजे से 8.00 बजे तक श्रद्धालु पैदल व दुपहिया से मंदिर दरवाजे तक आते हैं। शाम 7.00 बजे दर्शन खुलने पर मंदिर के बाहर दूर तक महिला, पुरुषों की सड़क के दोनों ओर लाइन लग जाती है। इसके बावजूद यहां व्यवस्था के लिए कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं की गई है।

कोटा, सोमवार, 21 मई , 2018

पुलिस को पहले ही किया था सूचित : दर्शन समय में वाहनों का मार्ग परिवर्तित नहीं करने से काफी अव्यवस्था, जाम से बुजुर्ग श्रद्धालुओं का आना जाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। दुपहिया व ऑटो वाले दर्शनों के समय जानबूझकर वहीं से निकलते हैं। इसके लिए मंदिर व आसपास के लोगों ने पुलिस को इसके लिए लिखित में भी दिया है। इससे वहां व्यवस्था सुधर जाए। इन दिनों अधिक मास होने से 4 बजे से 5.30 बजे तक के दर्शन बंद रहते हैं और केवल देरशाम को दर्शन हो रहे हैं। इससे श्रद्धालु़ओं की ज्यादा भीड़ है।

06

खबरें और भी हैं...