पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ओडीसी नृत्य की भाव भंगिमाओं ने किया आनंदित

ओडीसी नृत्य की भाव-भंगिमाओं ने किया आनंदित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | उत्कलीका कल्चरल एसोसिएशन और लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से वसंत विहार स्थित लायंस सेवा सदन में ओडीसी नृत्य का आयोजन किया गया। ओडीसी नृत्य नारायण पांडे की टीम में सीनियर आर्टिस्ट रोजालीन महंती, स्वाति, कविता और अंकिता ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। उन्‍होंने यहां महारास के अलावा भक्ति में शक्ति नृत्य नाटिका का भी मंचन किया। इसमें कृष्ण, रुक्मणी, सत्यभामा और नारद का मंचन देख दर्शक आनंदित हो गए। कार्यक्रम से पूर्व गुरु वंदना हुई। बालिका सलोनी ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। लायंस क्लब कोटा नॉर्थ की मंजू श्री त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब के बीवी माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...