कोटा | भारतीय जैन संगठन की ओर से शनिवार को दो दिवसीय युगल कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशांति स्कूल महावीर नगर द्वितीय में संगठन के समन्वयक मुख्य वक्ता पीसी गोधा के अनुसार समाज में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए विश्वास प्रमुख कड़ी है। जैन संगठन के राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि समग्र समाज निर्माण के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई।