कोटा | पूर्व विधायक हरीश शर्मा की पुण्य तिथि पर शनिवार को शाम रोटरी बिनानी सभागार में नव चेतना मंच की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शर्मा संवेदनशील राजनेता थे। इस दौरान बृजमोहन व्यास, पंकज मेहता, मनमोहन जोशी,जगदीश राजावत, जितेंद्र जैन, गजेंद्र व्यास, रविंद्र त्यागी, महेंद्र नेह, विजय पालीवाल, अरविंद कौशल आदि मौजूद रहे। यह जानकारी शशि गौतम ने दी।