कोटा | भारत विकास परिषद प्रताप शाखा द्वारा रविवार को जरूरतमंद बच्चों को चप्पल, कपड़े, खिलौने, बिस्कुट एवं टॉफी वितरित की गई। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य ने मिलकर सुबह 7:30 बजे लैंडमार्क सिटी में मजदूर परिवार के बच्चों को यह सामान वितरित किए। यह जानकारी शाखा अध्यक्ष आशीष विजय ने दी।