कोटा|पूर्व उद्योगमंत्री रिखबचंद धारीवाल की पुण्यतिथि रविवार को डीसीएम रोड पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी एवं हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने बताया कि शाम 6 बजे उनके पुत्र विमल धारीवाल, वीरेंद्र धारीवाल, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य पंकज मेहता, प्रदेश महासचिव पूनम गोयल, प्रदेश संयुक्त सचिव शिवकांत नंदवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, डॉ जफर मोहम्मद , संदीप भाटिया, राजीव आचार्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा, राकेश शर्मा, विद्या शंकर गौतम आदि उपस्थित थे।