सर्व राजपूत समाज संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 3 जून तक आनंदपाल एनकाउंटर के बाद हुए समझौते पर ध्यान नहीं दिया तो राजपूत समाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। समाज आने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधि भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें भी इसका जवाब दिया जाएगा।
गिरिराज सिंह यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने कोटा आए हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे समाज के लिए स्वाभिमान यात्रा चला रहे हैं। इसका समापन 3 जून को भरतपुर में होगा। सरकार पुलिस के माध्यम से समाज के लोगों को धमका रही है। नेताओं को मुकदमे के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जबकि सरकार ने समझौते में सभी 25 मुकदमे वापस करने की बात कही थी। सरकार ने हाल में गुर्जर आंदोलन के सभी मुकदमे वापस ले लिए, लेकिन राजपूत समाज की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे राजपूत समाज में आक्रोश है।
इसका जवाब वे चुनाव में देंगे। क्योंकि, उपचुनाव में भी हमने सभी चुनाव हरवाए हैं। इसके खिलाफ अब 3 जून के बाद जिला व तहसील स्तर पर जाएंगे। सरकार में हमारे समाज के विधायक और मंत्री हैं। वे भी चुप बैठे हैं। हाल में भाजपा विधायक राजावत ने कहा कि वे बहुत प्रताड़ित हैं, उन्हें घुटन हो रही है, राजनीति कर रहे हैं। वे तब कहां गए थे, जब समाज प्रताड़ित हो रहा था। लेकिन, अब भी उन्हें समझ आ गई तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इस बार समाज एकजुट है अौर चुप नहीं बैठेगा, जो जनप्रतिनिधि उनका साथ नहीं दे रहे हैं, समाज उनका साथ नहीं देगा। उन्हें चुनाव में जवाब दिया जाएगा।
राजपूत समाज का कार्यक्रम।
सिटी न्यूज|कोटा

3 जून को स्वाभिमान रैली
सर्व राजपूत समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजपूतों से वादाखिलाफी की है समाज को आरक्षण तथा आनंदपाल सिंह एनकाउंटर के प्रकरणों में अंग्रेजों से भी बदतर का बर्ताव हमारे समाज से कर रहीं है। इसके खिलाफ 3 जून को कड़ा निर्णय लेकर स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। आगामी चुनावों में राजपूतों के नाम पर बने विधायकों व मंत्रियों का बहिष्कार किया जाएगा। यह बात लोटवाड़ा ने रविवार को रोटरी बिनानी सभागार में स्वाभिमान यात्रा में कही। कार्यक्रम में प्रदेश समिति के प्रवक्ता दुर्ग सिंह खींवसर,बलबीर सिंह, रावणा राजपूत समाज के हनुमान सिंह,नंद सिंह हाड़ा, के अलावा प्रदेश के अनेक नेतागण शामिल हुए। हाड़ौती के राजपूत समाज के युवाओं ने तलवार भेंट कर लोटवाड़ा का अभिनंदन किया।