अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष 2 दिन कोटा में
कोटा| राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचेंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी करेंगे। सिख एकता मंच के महासचिव जितेंद्र बग्गा ने बताया कि सरदार जसबीर सिंह सोमवार को टोंक और बूंदी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर रात 8:30 बजे कोटा पहुंचेंगे। रात को सर्किट हाउस में विश्राम के बाद वे मंगलवार सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर जन सुनवाई करेंगे। दोपहर 3 से 4:30 बजे तक वह अधिकारियों के साथ जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम की जिले में प्रगति तथा केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। वे शाम 5 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करेंगे। उसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।