पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आवासीय शिविर आज से, रोजा रखने वाले शिक्षकों को रात्रि विश्राम में मिलेगी छूट

आवासीय शिविर आज से, रोजा रखने वाले शिक्षकों को रात्रि विश्राम में मिलेगी छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गवर्नमेंट स्कूलों में 5वीं तक के शिक्षकों के छह दिवसीय ट्रेनिंग कैंप सोमवार से अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे। एसएसए ट्रेनिंग कैंप प्रभारी सुनीता शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से शिविरों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में प्रत्येक ब्लॉक में 16 जून तक 4 चरणों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें कुल 2393 शिक्षकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर शिक्षा निदेशालय ने रमजान को देखते हुए रोजे रखने वाले शिक्षकों को आवासीय ट्रेनिंग में रात्रि विश्राम में छूट दी है।

खबरें और भी हैं...