कोटा|शहर का बिजली तंत्र रविवार की रात को अचानक गड़बड़ा गया। जिसके कारण शहर के 5 बड़े इलाके अंधेरे में डूबे रहे । रविवार रात को करीब 10:00 बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई देर रात तक चलती रही। इस दौरान दादावाड़ी ,बसंत विहार ,बोरखेड़ा, महावीर नगर, व मकबरा क्षेत्र में बिजली बंद रही। महावीर नगर निवासी शैलेंद्र जैन का कहना है कि इस संबंध में जब उन्होंने बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराना चाहा तो वहां पर भी फोन नहीं लगा। वही मकबरा निवासी ए एच जैदी का कहना है कि स्थानीय ऑफिस से लेकर टोल फ्री नंबर तक कहीं भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।