कोटा| ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोटा में आगामी एक से चार नवंबर तक ब्लाइंड नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक संदीप शर्मा से मिला। विधायक शर्मा ने एसोसिएशन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय शाखा के महासचिव मानवेंद्र सिंह पटवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेपी कुमार, राजस्थान शाखा सचिव इशहाक मोहम्मद, मुरारीलाल सहित महाराष्ट्र शाखा के महासचिव प्रशांत, वाइस प्रेसीडेंट राजेश दयाल, सहित शारीरिक शिक्षक संदीप पॉल भी मौजूद रहे।