पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आज अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे दृष्टिहीन कलाकार

आज अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे दृष्टिहीन कलाकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंगदान, नेत्रदान, देहदान व रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को महर्षि दाधीच सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में दृष्टिहीन गायकों व वादकों का उड़ान ग्रुप प्रस्तुति देगा। यह ग्रुप राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 500 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुका है।

11 संस्थाओं का होगा सम्मान

फाउंडेशन के डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि समारोह में नेत्रदान, रक्तदान, देहदान या अंगदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली 11 संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कवि विश्वामित्र दाधीच द्वारा रचित महर्षि पिपलाद का शाप और वेदोक्त निरोग सूक्त नामक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अंग व उतक प्रत्यारोपण संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक विमल भंडारी रहेंगे। उपशासन सचिव, समन्वयक चिकित्सा व स्वास्थ्य शिक्षा वासुदेव दाधीच व कलेक्टर गौरव गोयल भी समारोह में मौज्ूद रहेगेे।

खबरें और भी हैं...