कोटा | अब शहर का मौसम फिर से साफ हो गया है। हालांकि तूफान के बाद लू का दौर थम सा गया है। शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री से बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 27.9 डिग्री से 28.9 डिग्री पर आ गया है। सुबह की आर्द्रता 23 व शाम की दस प्रतिशत ही दर्ज की गई है।