कोटा| आधुनिक तकनीक से लैस 1.70 लाख की वाशिंग मशीन कोटा के बाजार में आ गई है। हायर कंपनी की इस मशीन को लेकर खरीदारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मशीन के दो अलग-अलग ड्रम में एक साथ 12 किलो तक के कपड़े धुल सकते हैं। यही नहीं, इसमें अन्य मशीनों की तुलना में 30 प्रतिशत बिजली की बचत भी होती है। अत्याधुनिक सेंसर्स के कारण यह कम पानी में भी बेहतर तरीके से कपड़ों को साफ करती है। हायर कंपनी की ओर से जैमिनी फ्रंट लोड मशीन हाल ही लांच की गई है। इसके एक ड्रम में आठ और दूसरे चैंबर में चार किलो तक के कपड़े धोए जा सकते हैं। एक साथ दोनों ड्रम व जरूरत पड़ने पर एक ड्रम को भी उपयोग किया जा सकता है। मशीन का लुक स्मार्ट है और अन्य मशीनों से बेहतर है।
हायर के फैक्ट्री आउटलेट ऑनर सुखविंदर सिंह ने बताया कि भारी कपड़ों को आठ किलो के ड्रम और नाजुक व रंग छोड़ने वाले कपड़ों को चार किलो के ड्रम में धोया जा सकता है। दोनों ही ड्रम में टाइमर सेट है। यूजर द्वारा सेट की गई टाइमिंग के अनुसार ही कपड़े धुलते हैं। खास बात यह है कि इस मशीन की लाइफ टाइम वारंटी है। डायरेक्ट ड्राइव इनवर्टर मोटर के कारण यह बिजली बचाती है। इसकी एनर्जी रेटिंग ए ट्रिपल प्लस की गई है। लेजर वेल्डिंग के कारण जंग नहीं पड़ने के कारण यह मशीन लंबे समय तक चलती है।सेंसर्स खींचते हैं पानी : यह मशीन पानी के प्रेशर को भी मेनटेन रखती है। सिंह ने बताया कि कई बार नलों में पानी का प्रेशर नहीं आता। इस मशीन में लगे सेंसर्स ही नल से पानी खींचकर उसका प्रेशर मेनटेन कर लेते हैं। इसकी वाटर-फाल टेक्नोलॉजी के कारण पानी का फ्लो सभी जगह रहता है। अन्य मशीनों में एक जगह से पानी ड्रम में सप्लाई होता है। इस मशीन से ऑपरेटिंग सिस्टम भी टच स्क्रीन है।
हायर शोरूम के संचालक सुखविंदर सिंह