शहर में स्थित बोट के बालाजी मंदिर चल रही श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक पंडित मुद्रिका प्रसाद ने कहा कि प्रभु भक्ति से ही मानव मात्र का उद्धार होगा।श्रीकृष्ण ने मानव मात्र की सेवा को ही सर्वोपरी धर्म बताया है। उन्होंने कहा प्रभु मानव मात्र के कल्याण के लिए ही अवतरित हुए है। भगवान ने तरह-तरह की लीलाएं रचकर जीव के यह संदेश दिया कि मानव सेवा ही सर्वोपरी धर्म है। श्रीमद भागवत कथा विधायक प्रहलाद गुंजल के सहयोजन में हो रही है।
कथा समिति के सदस्य पंडित अनिल औदिच्य ने बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा की पूजा व आरती रमेश केदावत परिवार से चंद्रप्रकाश सोनी, हरिहर गौतम, शांतिलाल , घनश्याम सोरल, ईश्वर सोनी, संजय सुमन, राजेश भाटिया ने महाआरती की।