रोटरी क्लब, जेसीआई कोटा चंबल व गीता परिवार कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बिनानी सभागार में शुक्रवार को समर कैंप और आर्ट ऑफ सक्सेस में बच्चों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया गया है।
गीता परिवार की निर्मला मारू ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के तहत उन्हें जन्मदिन मनाने के बारे में बताया। इस मौके पर उन्हें रोली का तिलक लगाने, माला पहनाकर श्रीफल भेंट करने को कहा। जेसीआई कोटा चंबल अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र माहेश्वरी व सचिव अभिषेक मित्तल व कमल झाम्ब समर कैंप में मौजूद रहे। कैंप में बच्चों को ग्लास पेंटिंग, चित्रकला, मार्शल आर्ट्स, स्केटिंग, कैलिग्राफी व डांस के स्टेप्स सिखाए गए। शनिवार को सुबह 11 बजे रोटरी बिनानी सभागार में एलेन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविंद माहेश्वरी द्वारा बच्चों को मोटिवेट किया जाएगा। इसके अलाव भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस मौके पर संजय मालपानी, अभिषेक गोयल, लक्ष्मी खंडेलवाल, मनप्रीत माहेश्वरी, अनीश बिरला, आशीष गोयल, अंकुर खंडेलवाल, सुनीता जैन, सरोज अग्रवाल, अंकिता राठी, रुचिता बियानी, राहुल, रौनक व अदिति डागा समेत कई सदस्य मौजूद थे।