जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रजत स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी खंड गांवड़ी में विधिक शिविर लगाया। प्राधिकरण के सदस्य मोहम्मद शाकिर खान ने बताया कि शिविर में नशा मुक्ति और नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं, विधिक जागरूकता टीम की सदस्य महेंद्रा वर्मा ने बताया कि रंगपुर रोड स्थित भदाना की झोपड़ियों में महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई।
शिविर में महेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, पीएलवी सदस्य कुलदीप कौर, अजीज मोहम्मद और संदीप मेघवाल मौजूद रहे। इधर, विधिक जागरूकता टीम की सदस्य अरुणा पाटनी और पीएलवी सदस्य मनोज वर्मा ने बूंदी रोड स्थित गोविंदनगर में श्रमिकों के लिए विधिक शिविर लगाया। शिविर में तंबाकू सेवन से नुकसान, पीड़ित प्रतिकर, विधिक सहायता, बाल विवाह तथा बाल श्रम एक कानूनी अपराध सहित अन्य कई कानूनी की जानकारी दी गई।