कोटा| वाइब्रेंट एकेडमी द्वारा कक्षा 6 से 11वीं तक के छात्रों के लिए एनटीएसई, आईएसओ, आरएमओ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोर्स का शुभारंभ 16 मई से शुरू किया गया। विभाग प्रमुख नीलेश गुप्ता ने बताया कि अवकाश के दौरान करीब एक माह चलने वाले इस कोर्स में प्रतिदिन सुबह 7.45 से दोपहर 1.30 बजे तक बेसिक स्ट्रांग बनाने के प्रयास किए जाएंगे। 3 बजे से 4.30 बजे तक डाउट्स रिमूवल क्लासेस भी लगाई जाएंगी।