पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एलन की 5 हजार छात्राओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर

एलन की 5 हजार छात्राओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए जा रहे पांच दिवसीय प्रोजेक्ट वुमन सेफ्टी प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हो गया।

लैंडमार्क सिटी स्थित एलन सद्गुण में आयोजित इस कार्यक्रम में यूथ मोटिवेशनल स्पीकर छोटी गुरु मां और इमेज कंसलटेंट रेखा दीदी ने 5 हजार से अधिक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। साथ ही शांत चित्त रखकर कैसे पढ़ाई करें और अच्छे अंक प्राप्त करें यह भी बताया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं के साथ महिला फैकल्टीज भी शामिल हुईं। समापन पर निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा कि एलन उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास है। जिन छात्राओं ने यहां प्रशिक्षण लिया उन्हें यहीं नहीं रुकना है, अन्य साथी छात्राओं को भी इसका प्रशिक्षण देना है, ताकि वे भी सशक्त बन सकें। भारत को यदि हम विश्व गुरु बनाना चाहते हैं तो हमें नारी शक्ति को सशक्त करना होगा। नारी का सशक्त होना एक नहीं दो परिवारों का सशक्त होना है।

खबरें और भी हैं...