पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दो लाख से अधिक लोगों को योग शिविर पर लाने का संकल्प

दो लाख से अधिक लोगों को योग शिविर पर लाने का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहर में 21 जून को बाबा रामदेव के सानिध्य में मनाए जाने वाले योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह है तथा 5 सौ से अधिक योग कार्यकर्ताओं को योग दिवस की सफलता के लिए लक्ष्य दिया गया है। रेजोनेंस के सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि जैन भवन पतंजलि कार्यालय में हुई बैठक में योग पीठ हरिद्वार के प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य दो लाख से अधिक कोटा वासियों को आरएसी ग्राउंड तक आने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि योग विश्वास एवं संकल्प का दूसरा नाम है। 21 जून से पूर्व हर घर में दस्तक दें और लोगों को कोटा की उस उर्जा पुरुषार्थ एवं समर्पण का स्मरण कराएं जिसके लिए काेटा पूरी दुनिया में जाना जाता है। आशीष शर्मा ने बताया कि बैठक को पतंजलि राज्य प्रभारी कुलभूषण बैराठी, युवा बैराठी, युवा भारत प्रभारी संदीप, किसान युवा राज्य प्रभारी विरेन्द्र सिंह, भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी अरविंद पांडे तथा महिला राज्य प्रभारी विजय लक्ष्मी ने भी संबोधित किया। इस अवसर शहर को 65 वार्डों में विभाजित कर योग शिक्षक, प्रचारक एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। लोगों को शिविर स्थल तक लाने के लिए वाहनों की सुविधा के लिए भी चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी अग्नि मित्र शास्त्री ने बताया कि इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर योग से जुडे़ कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय भी लिया गया।

खबरें और भी हैं...