पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • निशुल्क सेमिनार कल, विशेषज्ञ देंगे परीक्षाओं में सफलता के टिप्स

निशुल्क सेमिनार कल, विशेषज्ञ देंगे परीक्षाओं में सफलता के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दैनिक भास्कर और सृजन क्लासेस की ओर से 20 मई सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय भवन में निशुल्क करियर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट उत्साह दिखा रहे हैं।

सेमिनार में प्रथम व द्वितीय श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, पीटीआई ,पटवार,एसएससी, एलडीसी , रेलवे, बैंक की तैयारी कैसे करें, विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा सेमिनार में आने वाले स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित विस्तार से जानकारी तो दी जाएगी साथ ही उसके सफल होने के तरीके भी बताएं जाएंगे। निदेशक अशोक सिंह ने बताया कि इस दौरान लिखित परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त हो? टाइम मैनेजमेंट रीजनिंग एंड मैथ के सवालों को किस प्रकार हल करें? भूगोल, इतिहास, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और विज्ञान सहित कई विषयों की विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी सेमिनार में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी गाइड करेंगे इसमें जयपुर कोटा के अनुभवी फैकल्टी सफलता के टिप्स देंगे विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन 94139 21150 व 98752 04436 पर करवा सकते हैं सेमिनार में आने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टेस्ट पेपर एवं सिलेबस दिया जाएगा ।

खबरें और भी हैं...