पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोटा झालावाड़ के कांस्टेबल कर रहे तस्करी, मादक पदार्थों के ट्रकों को करते हैं एस्कॉर्ट

कोटा-झालावाड़ के कांस्टेबल कर रहे तस्करी, मादक पदार्थों के ट्रकों को करते हैं एस्कॉर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर में पकड़ी गई डोडा पोस्त की खेप।

भास्कर

बिग ब्रेकिग

जोधपुर पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी मामले में की कार्रवाई

समकित जैन | कोटा

कोटा और झालावाड़ के कुछ कांस्टेबल मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। ये पुलिस कांस्टेबल न सिर्फ ड्रग्स की डिलेवरी करते-करवाते हैं बल्कि एक राज्य से दूसरे राज्य में ड्रग्स की तस्करी कर रहे ट्रकों को एस्कॉर्ट भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जोधपुर पुलिस ने कोटा रेंज पुलिस के कांस्टेबलों को नामजद करके उनसे पूछताछ शुरू की है। मामला जोधपुर के बाप थाना इलाके में डोडा पोस्त की तस्करी से जुड़ा है।

इसी सिलसिले में जोधपुर पुलिस बुधवार को कोटा से एक कांस्टेबल को पकड़कर अपने साथ ले गई है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, कोटा और झालावाड़ के एक-एक कांस्टेबल छुट्‌टी लेकर फरार तक हो गए हैं। जोधपुर के फलौदी इलाके में 15 दिन पहले 1 हजार 673 किलो डोडा पोस्त की तस्करी मामले में इनकी भूमिका सामने आई है। जोधपुर पुलिस लगातार कोटा पुलिस और पीएचक्यू से संपर्क में है। एक टीम फरार कांस्टेबलों की तलाश में लगी है।

चावल की भूसी से भरे ट्रक में मिला था 1600 किलो डोडा पोस्त

झालावाड़ का कांस्टेबल छुट्टी लेकर फरार हुआ

जोधपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के इस मुकदमे में झालावाड़ पुलिस के कांस्टेबल सुखाराम को नामजद कर लिया है। सुखाराम की भूमिका पुलिस ने संदिग्ध मानी है और ट्रक को एस्कॉर्ट करने के सिलसिले में उससे पूछताछ की जानी है। वहीं, पुलिस को कई तथ्य ऐसे भी मिले हैं, जिससे इस मामले में सुखाराम के लिप्त होने की पुष्टि होती है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सुखाराम पीएल लेकर झालावाड़ से फरार हो गया है।

कोटा के एक कांस्टेबल को ले गई जोधपुर पुलिस

जोधपुर पुलिस के स्पेशल ऑफिसर्स की एक टीम बुधवार को कोटा आई और शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे की एक पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल को अपने साथ ले गई। जोधपुर स्पेशल पुलिस टीम का मानना है कि इस पूरे प्रकरण में इस कांस्टेबल की प्रमुख भूमिका है। हालांकि, पुलिस जिस कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है, उस नाम के कई कांस्टेबल शहर में हैं। पुलिस इसलिए फिलहाल उसका नाम ओपन करने से बच रही है।

जोधपुर जिले के फलौदी इलाके से गुजर रहे नेशनल हाइवे-11 पर बाप थाना पुलिस ने 30 मार्च को आकस्मिक नाकाबंदी की थी। हरियाणा के एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी शुरू की तो तिरपाल के नीचे चावल की भूसी के 50 कट्टे भरे थे। भूसी के कट्टों के नीचे 35 बोरों और 4 कट्टों में पुलिस को 1 हजार 673 किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने ट्रक चालक इमरान और परिचालक मोहम्मद नजीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गांव बहजोई, तहसील चंदौसी, संभल (यूपी) के रहने वाले हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि रतलाम, मध्यप्रदेश से माल लाए थे, जिसकी डिलेवरी फलौदी में देनी थी। पुलिस द्वारा इनको पकड़ने के पहले इनको एस्कॉर्ट कर रहे कुछ लोग कार सहित मौके से फरार हो गए थे।

हमारे पास पर्याप्त एविडेंस, जल्द करेंगे खुलासा

कोटा शहर और झालावाड़ के कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका ड्रग्स तस्करी में सामने आई है, हमारे पास पर्याप्त एविडेंस हैं। मामले में इन्वेस्टिगेशन चल रहा है, अभी हम सभी नाम ओपन नहीं कर सकते। जब इन्वेस्टिगेशन पूरा हो जाएगा तो हम मामले का खुलासा करेंगे। हां, यह सही है कि झालावाड़ के कांस्टेबल सुखाराम को नामजद कर लिया है। कोटा के एक कांस्टेबल से पूछताछ चल रही है, उसकी भूमिका सामने आई तो उसे गिरफ्तार करेंगे। - राजन दुष्यंत, एसपी, जोधपुर ग्रामीण

खबरें और भी हैं...