20 अप्रैल तक देनी होगी ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना की रिपोर्ट
कोटा | शिक्षा विभाग में ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के वेरिफाइड स्टूडेंट की वास्तविक संख्या की जानकारी संस्था प्रधानों को 20 अप्रैल तक देनी होगी। शिक्षा विभाग प्रारंभिक के अनुसार संस्था प्रधानों को शाला दर्शन एवं शाला दर्पण पोर्टल पर इसकी सूचना अपलोड करनी होगी। इसमें स्कूल से निवास स्थान की दूरी सहित अन्य जानकारी देनी होगी।