सोगरिया-भोपाल के बीच 7 मई को चलेगी स्पेशल ट्रेन
कोटा | रेल प्रशासन द्वारा सोगरिया (कोटा) से भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। सोगरिया-भोपाल 7 मई एवं वापसी में 9 मई को चलेगी। सोगरिया से यह ट्रेन रात 12.15 बजे चलेगी। बारां में ट्रेन 1.12 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छबड़ा गूगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, विदिशा होते हुए यह सुबह 10.40 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में भोपाल से ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे सोगरिया पहुंचेगी। सीपीआरओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी कोच होंगे।