ओपन बुक सिस्टम लागू होगा सीए फाइनल के एग्जाम में
कोटा | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की ओर से मई में आयोजित होने वाले न्यू सिलेबस के एग्जाम में ओपन बुक सिस्टम भी लागू किया है। इसमें 6 इलेक्टिव विषयों में से एक को स्पेशलाइजेशन के लिए चुनना होगा। इस इलेक्टिव विषय के पेपर की खासियत यह रहेगी कि इसके एग्जाम में स्टूडेंट्स अपने साथ किताब व नोट्स भी ले जा सकेंगे। बुक और नोट्स को देखकर पेपर सॉल्व करने की सहूलियत मिलेगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। इसमें पेपर केस स्टडी के रूप में आएगा। क्लाइंट से बात करने की केस स्टडी को क्रिटिकल थिंकिंग से हल करना होगा। पहले साल ओपन बुक सिस्टम थोड़ा आसान रहने की उम्मीद है। इसके बाद डिफिकल्टी लेवल बढ़ सकता है।