2 मई को हर ब्लॉक में मनाया जाएगा किसान कल्याण दिवस
कोटा | केंद्र सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2 मई को किसान कल्याण दिवस मनाया जाएगा। बोरखेड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दिन जिले के हर ब्लॉक में कार्यक्रम होंगे। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं डेयरी समेत खेती-किसानी से जुड़े तमाम विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये किसानों से आय दोगुनी करने को लेकर सीधा संवाद करेंगे।