घर में 5 जने मौजूद, फिर भी चोर चुरा ले गया गैस सिलेंडर
कोटा | तलवंडी क्षेत्र में बुधवार को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बदमाश एक घर से सिलेंडर चुरा ले गया। तलवंडी निवासी संजय गुरुबक्शानी ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करते हैं और बुधवार दोपहर 3 बजे से पहले घर पहुंचे। घर पर उनकी प|ी, बेटे, मां, बहन सभी थे। दोपहर 3 से 4 के बीच अज्ञात चोर पहली मंजिल पर चढ़कर बाहर रखा सिलेंडर चोरी कर ले गया। 4-5 दिन पहले भी इनवेटर की बैटरी चोरी हो गई।