दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में निकाली रैली
कोटा| ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन व मुहिम विचार मंच ने कठुआ व उन्नाव, सूरत आदि में हुई ज्यादती की घटनाओं के दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर जेडीबी कॉलेज से मार्च ऑफ जस्टिस निकाला। इसमेंं महिलाओं, छात्रों व नौजवानों ने भाग लिया। अंत में शहीद स्मारक पार्क के सामने कैंडल जला कर श्रंद्धांजलि दी।
वहीं, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए युवाओं द्वारा बालाकुंंड से केशवपुरा चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। मो. हुसैन सनी ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सचिव हिमांशु शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, कमल चतुर्वेदी, साेनू पठान ,जावेद पठान, टीपू, चैन सिंह ,सूरज उपस्थित रहे। वहीं, मुस्लिम महिलाओं के संगठन नेशनल वुमेंस फ्रंट की ओर से सर्किट हाउस से कलेक्टरी गेट तक मार्च निकाला गया। इस दौरान वाफिया अंसार, सितारा बेगम, वाजिदा अंसारी, आयशा बानो, मैमूना बेगम, शबनम बेगम, खुशबू रानी, खुर्शीदा बानो आदि मौजूद रहीं।
कैंडल मार्च निकालते युवा