धूम्रपान कानून की सख्ती से पालना नहीं, याचिका पेश
कोटा| धूम्रपान अधिनियम की पालना करवाने की मांग को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी सदस्य अजीज मोहम्मद गद्दी ने स्थाई लोक अदालत में याचिका दाखिल की। इस पर अदालत ने जिला कलेक्टर एसपी सिटी और ग्रामीण एसपी को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्हें 14 मई को याचिका पर जवाब देने के लिए बुलाया है।