एलन में आयोजित ओरियंटेशन में शामिल हुए छात्र व अभिभावक
कोटा| एलन कॅरियर के इंद्रविहार स्थित सद्भाव सभागार में आईआईटी-जेईई के लिए दो सत्र में आयोजित ओरियंटेशन में चार हजार से अधिक स्टूडेंट्स और पैरेंट्स शामिल हुए। सभी को कोटा कोचिंग की खासियत और एलन कॅरियर के सिस्टम, कार्यप्रणाली, परिणाम, एकेडमिक कैलेन्डर, उद्देश्य और स्टडी पैटर्न से अवगत करवाया गया। निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि संकल्प लें कि कोटा आए हैं तो सफल होकर जाएंगे। अभिभावकों को रिजल्ट एनालिसिस के बारे में भी बताया गया। कौनसी परीक्षा में कितने अंक लाने पर कहां-कहां प्रवेश की संभावनाएं रहती हैं, जेईई मेन्स व एडवांस्ड के प्रश्नपत्र कैसे आते हैं, इन्हें हल करने का क्या तरीका होता है। इस ओरियंटेशन सेशन को वाइस प्रेसीडेंट विनोद कुमावत, एनके गुप्ता, जीवन ज्योति सर ने संबोधित किया। अंत में सभी ने रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के..... गीत गाते हुए शुभकामनाएं दी।उधर एलन के तीस साल पूरा होने पर प्ले ब्लेक सिंगर पलक मुच्छाल, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, सांसद ओम बिरला ने बधाई दी है। वहीं, टि्वटर पर #30ईयरआॅफएलन टॉप 5 ट्रेंड इन इंडिया शामिल हुआ।