पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में 8 से भूख हड़ताल

न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में 8 से भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|रेलवे में न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर 8 से 11 मई तक मंडल मुख्यालय व शाखाओं पर भूख हड़ताल की जाएगी।यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे में न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई है। नई भर्ती में आए युवाओं में एनपीएस को लेकर रोष व्याप्त है। कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दे दी जाएगी। लेकिन, पूर्व के कर्मचारियों की तरह प्रति माह पेंशन राशि नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। पेंशन मिलने से कर्मचारी किसी के भरोसे नहीं रहता। कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी अपना खर्चा चला लेता है। लेकिन, सरकार की गलत नीतियों के कारण एनपीएस को लागू किया गया है।

खबरें और भी हैं...