रेल अधिकारी गुप्ता का अभिनंदन किया
कोटा|भोपाल में आयोजित रेल मंत्री अवाॅर्ड कार्यक्रम में रेलमंत्री पीयूष गोयल से शील्ड लेकर पहुंचे कोटा रेल मंडल के सीनियर डीईएन मनीष गुप्ता का बुधवार को कोटा में स्वागत किया गया। गुप्ता ने ट्रैक के रख-रखाव के तरीकों में इनोवेशन में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिससे ट्रैकमैन की दक्षता एवं उत्पादकता में पर्याप्त सुधार के लिए आसान एवं किफायती उपकरणों को विकसित किया है। स्वागत करने वालों में रम्मी कपूर, सुथार, हर्ष, राकेश, केएन.शुक्ला, नरेश श्रीवास्तव, शारदा,अमृत कौर, पुष्पा वर्मा, अमरजीत , राजीव, रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।