पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 दिन तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|जेल में महिला बंदी और उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए गुरुवार से 10 दिन तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया गया है। इसमें मनोचिकित्सक, महिला चिकित्सक, महिला बाल विकास विभाग, कारागृह विभाग और शिक्षा विभाग के एक-एक अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और महिला पैनल अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। टीम के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का संचालन रिटेनर अधिवक्ता आशीष भारद्वाज और आनंद आर्य ने किया।

खबरें और भी हैं...