पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रेगुलेटर गेटों की मरम्मत के लिए याचिका दाखिल

रेगुलेटर गेटों की मरम्मत के लिए याचिका दाखिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| चंबल नदी की दाईं मुख्य नहर पर बने रेगुलेटर गेटों की मरम्मत और रिमॉडलिंग का कार्य करवाने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने जिला कलेक्टर, दाईं मुख्य नहर सीएडी के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और चंबल परियोजना समिति के सभापति को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्हें 3 जुलाई को जवाब देने के लिए बुलाया है। वकील शादाब खिलजी और लोकेशकुमार सैनी ने स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की। वर्ष 2013-14 की बजट में दाईं मुख्य नहर पर 60 करोड़ रुपए की लागत से तीन स्थानों पर क्रॉस रेगुलेटर के कार्यों की स्वीकृति की गई थी। नहर के 8-10 किमी पर कंसुआ से थेगड़ा मार्ग पर 19.1 करोड़ रुपए की लागत से क्रॉस रेगुलेटर गेट बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...