आईसीएआर ने एयू में डॉ. दशोरा को नियुक्त किया प्रो. एमरेट्स
कोटा| भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कोटा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में डॉ. एलके दशोरा को प्रोफेसर एमरेट्स हॉर्टिकल्चर नियुक्त किया है। डॉ. दशोरा हाल ही में झालावाड़ उद्यानिकी व वानिकी कॉलेज के डीन पद से रिटायर्ड हुए हैं। इधर, प्रोफेसर एमरेट्स हॉर्टिकल्चर डॉ. दशोरा ने 7 मई को यूनिवर्सिटी में पद संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि वह तीन साल में एमसी व पीएचडी के स्टूडेंट्स के लिए लिटरेचर डवलप करेंगे। यह लक्ष्य उन्हें आईसीएआर ने दिया है। इस प्रकार डॉ. दशोरा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पहले प्रोफेसर एमरेट्स होंगे।