आईसीएआर ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को दिया इनोवेशन ग्रांट प्रोजेक्ट
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कोटा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को इनोवेशन ग्रांट प्रोजेक्ट दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए यूनिवर्सिटी को आईसीएआर के माध्यम से वर्ल्ड बैंक से 4 करोड़ 31 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। कुलपति प्रो. जीएल केशवा ने बताया कि वर्ल्ड बैंक व आईसीएआर एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन देने का उद्देश्य है, ताकि स्टूडेंट्स कृषि तकनीकों में डवलप कर सके और खुद का रोजगार शुरू कर सकें। कुलपति ने बताया कि आईसीएआर ने यह प्रोजेक्ट यूनिवर्सिटी के झालावाड़ उद्यानिकी व वानिकी कॉलेज के लिए स्वीकृत किया है। इसका लाभ कॉलेज के चौथे वर्ष में पढ़ने वाले बीएससी स्टूडेंट्स को मिलेगा।
इन कृषि तकनीकों में स्टूडेंट्स की डवलप होगी स्किल
कुलपति ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत हॉर्टिकल्चर व फॉरेस्ट्री सब्जेक्ट के बीएससी स्टूडेंट्स की स्किल संरक्षित खेती, हाईड्रोपोनिक , कम्प्यूटराइज्ड ड्रिप इरिगेशन व हॉर्टिकल्चर की नई टेक्नोलॉजी डवलप होगी। इन सभी एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी के लिए कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि स्टूडेंट्स को चौथे साल में पूरे समय प्रेक्टिकल करवाया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्रीय किसानों को कृषि की उक्त तकनीकों की यूनिवर्सिटी विजिट करवाकर इस ओर प्रोत्साहित करेगा।