पूर्व मंत्री वर्मा को गुर्जर समाज आज देगा श्रद्धांजलि
कोटा| पूर्व मंत्री व हाड़ौती गुर्जर महासभा के अध्यक्ष स्व रामकिशन वर्मा के निधन पर गुर्जर समाज में शोक व्याप्त है। वर्मा 1975 से लगातार हाड़ौती गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रहे। हाड़ौती संभाग के गुर्जर समाज द्वारा 17 मई को दोपहर 12 बजे श्री पदमनाथ जी के मंदिर किशोरपुरा गेट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। हाड़ौती गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान मन्नालाल गुर्जर ने बताया कि इस सभा में कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ जिले के प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।