जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अदालत परिसर और रामगंजमंडी, सांगोद, दीगोद, इटावा एवं कनवास में 14 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय दांडिक अपराध, चैक अनादरण के मामलें, बैंक वसूली मामले, मोटर दुर्घटना मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले (केवल जिला एवं उच्च न्यायालय से लंबित), बिजली व पानी के बिल एवं बिजली चोरी के राजीनामा योग्य मा मलें, मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले (केवल जिला एवं उच्च न्यायालय से लंबित), अन्य सिविल मामले का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा।