पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाने के विरोध में शहर व देहात कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला जलाया गया। राज्यपाल की इस कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार जिस प्रकार से संविधान विरोधी कार्य कर रही है। राज्यपाल इसमें सहयोग करके अपने पद की गरिमा को खत्म कर रहे हैं, यह उनकी तानाशाही को दर्शाता है। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मंसूबे पर पानी फेरते हुए जो फैसला दिया है। वह सराहनीय कदम है। इसे देखते हुए अब राज्यपाल को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

कर्नाटक घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोटा में भी जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी व देहात अध्यक्ष सरोज मीणा के नेतृत्व में प्रदर्शन करके भाजपा का पुतला जलाया गया। इसमें पूर्व मंत्री शांति धारीवाल व भरतसिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता सर्किट हाउस के बाहर एकत्रित हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री धारीवाल ने कहा कि कर्नाटक में जो घटनाक्रम हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा। भाजपा किस प्रकार से संविधान की हत्या कर रही है। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया, वह सराहनीय है। पूर्व मंत्री भरतसिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने व लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने में महात्मा गांधी का योगदान रहा है। वे गुजरात के थे, लेकिन आज गुजरात के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कर्नाटक के राज्यपाल गुजरात के हैं जो इस प्रक्रिया की धज्जियां उड़ा रहे हैं। राज्यपाल प्रजातंत्र की रक्षा के लिए होते हैं, लेकिन कर्नाटक में उल्टा हो रहा है। पीपीसी महासचिव पंकज मेहता, पूर्व विधायक पूनम गाेयल, डॉ.जफर तथा देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने भी राज्यपाल व प्रधानमंत्री के कृत्य को जनविरोधी बताया। इसके बाद वहां भाजपा के पुतले को जलाया गया। धन्यवाद नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने दिया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला, भानुप्रतापसिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा, प्रदेश महामंत्री मालती शर्मा, देवा भड़क, डॉ. विजय सोनी, माेनू कुमारी, पारस वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैजूद रहे।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...