कोटा| महावीर नगर विस्तार योजना में श्रीनाथ संस्था की ओर से आयोजित प्रयास कार्यक्रम में महिला जागरूकता और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। संचालक चेतन नामा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता आती है और छात्रों का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत विपिन गौतम ने अतिथियों का आभार जताया।