कोटा| राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं शिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से माध्यमिक शिक्षा के प्रिंसिपल की दो दिवसीय लीडरशिप ट्रेनिंग 21 मई से होगी। एडीईओ माध्यमिक नरेंद्र गहलोत ने बताया कि संबंधित संस्था प्रधानों को अपने यहां किए जा रहे कार्य की जानकारी भी देनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर सुबह 9:00 बजे उपस्थिति देनी होगी।