कोटा| राजस्थान सरकार की भर्तियों में अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स को कोटा निर्धारित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कई स्टूडेंट्स राजस्थान में पढ़ाई करते हैं, लंबे समय से राजस्थान में रहने के बावजूद उनको नौकरी नहीं मिलती। ज्ञापन देने वालों में राहुल गुर्जर, दीपक सुमन, गौरव गोस्वामी, नरेश शर्मा, हेमंत मेहता, सुरेंद्र पाटोदिया सहित अन्य शामिल थे।