पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • किशोर सागर में बोटिंग के लिए दोबारा होंगे टेंडर

किशोर सागर में बोटिंग के लिए दोबारा होंगे टेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशोर सागर में बोटिंग कराने वाले ठेकेदार की अमानत राशि जब्त करके उसे टर्मिनेट किया जाएगा। अब यूआईटी प्रशासन दोबारा निविदा करेगा ताकि जल्द बोटिंग शुरू करवाई जा सके। मौजूदा ठेकेदार बनवारी यदुवंशी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा ताकि वह दोबारा इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। यूआईटी अध्यक्ष आरके मेहता ने कहा कि उसने समय पर पैसा जमा नहीं कराया। मेहता ने कहा कि यदुवंशी ने बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के नाव चलाकर हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

मेहता ने बताया कि यदुवंशी ने 4 माह की बकाया राशि 9 लाख 55 हजार का चेक 7 मई को दिया था, जो बाउंस हो गया। इससे पहले भी वह समय पर पैसा जमा नहीं करवा पाया था। उसके बारे में समय पर नावों की फिटनेस सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाने की भी शिकायतें थी। इन सभी बातों को लेकर उसकी बोटिंग बंद करवाई गई है।

भास्कर मुद‌्‌दा

5 लाख की अमानत राशि जब्त होगी

विभाग के पास उसकी करीब 5 लाख रुपए अमानत राशि जमा है, जिसे जब्त करके बाकी राशि वसूल की जाएगी। सोमवार को उसे बुलाया जाएगा। उससे पहले पुरानी राशि जमा करने के लिए कहा जाएगा। यदि राशि जमा नहीं करवाता है तो उसे टर्मिनेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भी चाहते हैं कि तालाब में बोटिंग हो, लेकिन जो ठेकेदार पैसा ही जमा नहीं करवा रहा उसे कैसे यह काम दे सकते हैं। अब दुबारा से निविदा करवाएंगे ताकि दूसरे ठेकेदार को इसके लिए बुलाया जा सके।

खबरें और भी हैं...