पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रेलवे अस्पताल में फिर से होेने लगा घुटने के जोड़ का प्रत्यारोपण

रेलवे अस्पताल में फिर से होेने लगा घुटने के जोड़ का प्रत्यारोपण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे अस्पताल में फिर से घुटने व कूल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण होने लगा है। अभी हाल ही में एक 82 वर्षीय व्यक्ति के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया है।

रेलवे अस्पताल में 30 दिसंबर 2009 को घुटना प्रत्यारोपण का काम शुरू किया गया था। वर्ष 2012 तक घुटने व कूल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण किया गया था। लेकिन, जबलपुर मुख्यालय से कृत्रिम ज्वाइंट नहीं आने के कारण मरीजों की प्रतीक्षा सूची बढ़ती गई। बाद में रेलवे यूनियनों ने दबाव बनाया। इसके बाद कृत्रिम जोड़ की खरीद का काम शुरू हुआ। अब कोई मरीज वेटिंग में नहीं है।

82 वर्षीय वृद्ध के घुटने के जोड़ का किया प्रत्यारोपण

रिटायर्ड रेलकर्मी आरके बल्दुआ (82) के घुटने के जोड़ का प्रत्यारोपण किया गया है। आशा चौहान (56) के घुटने का प्रत्यारोपण किया गया है। डॉ. गौरव रोहतगी ने बताया कि अब तक 200 घुटने प्रत्यारोपित किए जा सके हैं। कूल्हे के जोड़ 75 बदले गए हैं। कंधे के जोड़ भी रेलवे अस्पताल में बदले जाते हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल में जोड़ प्रत्यारोपण पर लगभग 1 लाख 40 हजार का खर्चा आता है। उल्लेखनीय है कि रेलकर्मी, रिटायर्ड रेलकर्मियों को पूर्व में घुटने, कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपित कराने के लिए मुंबई, अहमदाबाद जाना होता था। इससे मरीजों को परेशानी होती थी।

खबरें और भी हैं...