कोटा | झालावाड़ रोड से बारां रोड की तरफ जा रही आरटीओ इंस्पेक्टर की गाड़ी अचानक फोरलेन पर जाम होने से पलट गई। इसमें बैठे इंस्पेक्टर, गार्ड और ड्राइवर बच गए। गाड़ी का आगे का कांच भी टूट गया। इंस्पेक्टर एम कृष्णा ने बताया कि वे जीप से इलाके में गश्त कर रहे थे। अचानक गाड़ी जाम हो गई और पलट गई। गाड़ी की स्पीड 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बच गए। गाड़ी अचानक पलटी और तीनों गाड़ी का शीशा तोड़कर आगे से निकले। बाद में उसे क्रेन से हटवाया गया। इसमें गाड़ी की शॉफ्ट जाम हुई है। उसे मिस्त्री को दिखाया जाएगा।