पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष सोनी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष सोनी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारियों के दो पक्षों में विवाद, क्रॉस केस दर्ज

क्राइम रिपोर्टर | कोटा

रामपुरा पुलिस ने स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष रमेश सोनी सहित तीन व्यापारियों के खिलाफ मार्केट के एक व्यापारी को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक गांधीजी की पुल निवासी व्यापारी सुधीर आर्य ने पुलिस को दी शिकायत दी। जिसमें कहा कि उनके पिता 68 वर्षीय सत्यप्रकाश आर्य शुक्रवार को स्कूटर से स्वर्ण रजत मार्केट स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। उनकी चौकीदार से पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, चौकीदार ने गाली-गलौज कर दी। वो इसकी शिकायत मार्केट अध्यक्ष रमेश सोनी से करने गए तो रमेश सोनी ने भी उनके साथ गाली-गलौज की।

सूचना पर सुधीर आर्य मौके पर पहुंचे तो उनके पिता को मार्केट के व्यापारी भोला सोनी पुत्र शिव सोनी व एक अन्य व्यापारी ने घेर रखा था और बदसलूकी कर रहे थे। विरोध करने पर सुधीर से तीनों ने धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में अध्यक्ष रमेश सोनी, भोला सोनी सहित तीन जनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 व 34 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसके पहले व्यापारी सुनील सोनी ने भी सत्यप्रकाश आर्य, सुधीर आर्य उर्फ कालू, आत्मदीप आर्य और आकाशदीप आर्य व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

दोनों पक्षों में गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में इनकी कार्यकारिणी के चुनाव के समय से रंजिश चली आ रही है। हमने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद गिरफ्तार करेंगे। -छुट्टनलाल मीणा, सीआई रामपुरा

खबरें और भी हैं...