पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्वाइन फ्लू से बारां के मासूम और महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से बारां के मासूम और महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | स्वाइन फ्लू से बारां के नौ माह के मासूम और महिला की मौत हो गई। बच्चे का इलाज निजी अस्पताल भर्ती था और महिला का इलाज जेकेलोन में चल रहा था।

बारां जिले के किशनगंज जेसपा निवासी रचना (21) प|ी सुरेश को पिछले कुछ दिनों से खांसी, जुकाम, बुखार था। उसने बारां में इलाज लिया। हालात में सुधार नहीं होने पर उसे 19 मई को जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। 20 मई को सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। शिव कॉलोनी बारां निवासी कार्तिक (9माह) पुत्र विजय सुमन को कोटा के निजी अस्पताल में 16 मई को भर्ती करवाया गया था। जांच में उसे स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। बाद 19 मई की रात को उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...