पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पानी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं

पानी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें पानी के लिए रातभर लाइनों में लगना पड़ता है। रात 12 बजे तक पानी भरें, बच्चों को पढ़ाएं, सुलाएं क्या करें... समझ नहीं आता? दिन हो या रात कब लाइट जा रही है, कोई भरोसा नहीं। सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते। आप पार्षद हो तो जनता की समस्याओं का क्यों समाधान नहीं कर पा रही हो? वार्ड 30 की जनता ने रविवार को दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में अपनी समस्याएं कुछ इस तरह पार्षद मोनू कुमारी को बताई। जनता ने कहा कि नेता वोट मांगने आते हैं तब यह क्यों नहीं कहते कि यह यूआईटी का इलाका है, हम यह काम नहीं करवाएंगे? वोट मांगते समय तो सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और बाद में काम नहीं करवाते। हर बार सिर्फ निगम और यूआईटी की लड़ाई का बहाना बनाकर जनता को बेवकूफ बनाते हैं। जनता बोली- क्षेत्र में नालियां नहीं बनी हुई हैं, पानी सड़कों पर जमा रहता है। बीमारियां फैल रही हैं। आवारा पशुओं ने जीना मुहाल कर रखा है। बदबू और पानी भरने से घर में रहने लायक नहीं रहता। बीमारियां हो रही हैं, जिससे बच्चे परेशान हैं। कार्यक्रम में उपमहापौर सुनीता व्यास व नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने जनता की समस्याएं सुनी।

लोगों ने कहा-अब वोट मांगने हमारे पास मत आना

प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना में करीब 3 हजार जनता रहती है, लेकिन यह किसी वार्ड में नहीं आती। ए, बी, सी ब्लॉक अलग-अलग वार्डों की सीमाओं में नजर आते हैं, इसलिए कोई नेता यहां के विकास की जिम्मेदारी नहीं लेता। न यूआईटी के अधिकारियों को चिंता है न नेताओं को कोई फिक्र। जनता बोली-हम किसी के वार्ड में नहीं आते तो कोई भी नेता वोट मांगने हमारे पास मत आना।

बोले वार्डवासी; पानी के लिए सुबह-शाम लगानी पड़ती है लाइन, आवारा पशुओं से हैं परेशान

क्षेत्र में पानी, बिजली, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -हरिराम मिश्रा

हमारे घरों के बाहर सफाई नहीं होती। बहुत परेशानी होती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। -संदीप मेहता

जैसे हालात वार्ड 30 के हैं, किसी के नहीं होंगे। सूअरों से इतने परेशान हैं कि डर बना रहता है। पानी के लिए रात में भी लाइन लगानी पड़ती है। -मनोज शर्मा

हमारे साथ अन्याय हा़े रहा है। हमने सफाई व्यवस्था खुद की, लेकिन निगम यहां से कचरा उठाने को तैयार नहीं। -प्रहलाद महावर

वार्ड में पानी, लाइट की समस्या नई नहीं है, लेकिन कोई इसे समाधान की तरफ नहीं ले जाता। 5 साल में सुधार नहीं किया। -बनवारीलाल मीणा

इलाके में पार्षद नजर नहीं आतीं । कचरा गाड़ी नहीं आती। मकान यूआईटी ने तोड़े लेकिन, पट्टे नहीं मिले। पानी नहीं आता। -बानो देवी

हमारा कसूर यह है कि हम अफोर्डेबल योजना में रहते हैं। हर स्तर के अधिकारी, नेता को बता चुके, लेकिन कोई नहीं सुनता। -राम पालीवाल

नेता जनता से भेदभाव न करें। सभी को पट्टे मिलने चाहिए। एक को दे दिया दूसरे को नहीं। यह दोहरी नीति गलत है। -हाजी सियाजुद्दीन खां

समाधान बतातीं पार्षद मोनू कुमारी।

नालों में गंदगी भरी पड़ी है, जो वर्षों से साफ नहीं हुई। इसे साफ करवाएं वरना बरसात में समस्या होगी। यहां कोई ध्यान नहीं। -रमेश भारती

वोट मांगते समय तो नेता आप हमारे वार्ड में नहीं आते। ऐसा करो सभी मकानों के बाहर वार्ड नंबर अंकित करवा दो। -विष्णु पंकज

ये भी कार्य करवाए : वार्ड की 400 महिलाओं के 40 समूह बनाकर स्वरोजगार से जोड़ा, 170 घरों में टाॅयलेट बनवाए, पानी की समस्या दूर करने के लिए 6 बोरिंग खुदवाए, 4 वाटर कूलर लगवाए।

भास्कर रूबरू में समस्या बताते लोग।

नालियां गंदे पानी से भरी हैं, जिससे बीमारियां हो रही हैं। रास्ता तक चौक हो चुका है। मच्छर पनपने से डेंगू जैसी बीमारियां फैलेगी। -सुनीता

बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। जब चाहे बिजली काट देते हैं। पार्षद क्या करेगी, इनकी अधिकारी सुनते ही नहीं। -इकबाल

सफाई व्यवस्था के लिए यहां के लोग हर संडे को अभियान चला रहे हैं ये अच्छा है। सफाई के लिए कचरा फेंकवाने की समस्या आज ही मेरे सामने आई है, इसके लिए जब भी अभियान चलाएंगे। जेसीबी और डंपर निगम की तरफ से भेज दिए जाएंगे । -सुनीता व्यास, उपमहापौर

अपनी समस्याओं को दूर करवाने के लिए कलेक्टर के पास चलें। उपमहापौर भी उनके साथ चलेंगे। यहां की मूलभूत समस्याएं बता समाधान करवाने के लिए प्रयास करेंगे। -अनिल सुवालका, नेता प्रतिपक्ष

90 लाख रुपए से : केला देवी माता मंदिर, बृजवासी काॅलोनी में सीसी रोड व नालियों का निर्माण।

37 लाख रुपए से : तेजाजी मंदिर के आसपास सीसी रोड व नालियों का निर्माण।

33 लाख रुपए से : सूर्य नगर में सीसी रोड का निर्माण।

10 लाख रुपए से : हनुमान मंदिर के आसपास सीसी रोड का निर्माण।

24 लाख रुपए से : गोविंदनगर पुलिया तक नाला निर्माण।

ये कार्य पाइप लाइन में : 90 लाख रुपए से प्रेमनगर सेकंड में सीसी रोड, हनुमान मंदिर के पास विकास कार्य आदि के वर्कआॅर्डर जारी हो चुके हैं, काम होना बाकी है।

पार्षद ने ये काम करवाए

वार्ड 31 की महिलाएं पहुंची, बोलीं-हमारा पार्षद खो गया है : वार्ड 30 के रूबरू कार्यक्रम में वार्ड 31 की कुछ परेशान महिलाएं पहुंच गई। बोली- हमारा पार्षद खो गया है, वार्ड में तो नजर नहीं आता। रूबरू में शकीला, मेरुनिशां, सलमा, मुनीरा, नसीम, हसीना आपा, कृष्णा सुमन, गीता बाई, शमशीरा, शाहना व अन्य अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। सबसे ज्यादा समस्या गंदगी और आवारा पशुओं की सामने आई।

घर के आगे पानी भरा रहता है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई न होने से गंदगी पसरी रहती है। -हरीश कुमार

जो सिटी बसे भामाशाहमंडी तक आती है, उन्हें अफोर्डेबल योजना तक ले आओ तो समस्या का समाधान हो जाएगा। -मोहम्मद इकबाल

हमारी पार्षद काम कर रही है, अभी छोटी सी उम्र ही तो है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। तुम भी तो साथ दो। वह अकेली क्या-क्या करे। -केसर बाई

पाइप लाइन आधी जगह डली, आधी जगह नहीं है। जहां डली हुई है, वहां पर भी पानी नहीं मिल रहा। -खालिक मोहम्मद

खबरें और भी हैं...