राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एसपी सिटी से 6 सप्ताह में मांगी प्रगति रिपोर्ट
कोटा| किशोरपुरा थाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एसपी सिटी को प्रगति रिपोर्ट 6 सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए हैं। मामले में महिला के पति की ओर से प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया गया था। ह्यूमन रिलीफ सोसायटी के महासचिव एडवोकेट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इमरान और उसके परिजनों को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए देने को कहा था, लेकिन अनुसंधान का बहाना बनाकर टालमटोल वाली रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर शिकायतकर्ता एडवोकेट अख्तर खान अकेला से काउंटर रिपोर्ट मांगी गई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष परिवाद 16 मई को सुनवाई में था। मानवाधिकार आयोग ने फिर से एसपी से उक्त मुकदमे के अनुसंधान की प्रोग्रेस रिपोर्ट छह सप्ताह में भिजवाने के निर्देश दे दिए।