कोटा| राज्य सरकार की ओर से मिडिल और सेकंडरी स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। एडीईओ माध्यमिक नरेंद्र गहलोत ने बताया कि नयागांव,तेलियाखेड़ी सेकंडरी को सीनियर में और कंवरपुरा मिडिल को सीनियर में क्रमोन्नत किया गया है। वहीं दूसरी ओर गोपाल मील, नयाखेड़ा को सीनियर और बापू नगर मिडिल को सेकंडरी में क्रमोन्नत किया गया है।